पंजाब डेस्क: लुधियाना शहर के एक बाजार में 13 रुपये की शर्ट की ऑफर सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। बता दें कि वायरल वीडियो और पोस्ट के बाद सैकड़ों लोग उस दुकान पर पहुंच गए, जिससे दुकानदार घबरा गया और दुकान बंद करके अचानक फरार हो गया। इस घटना ने बाजार में अफरा-तफरी मचा दी और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
दुकानदार ने किया झूठा प्रचार
स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकानदार ने झूठी प्रचार पोस्ट कर लोगों को आकर्षित किया। कई ग्राहकों का कहना था कि उन्होंने खास ऑफर के लिए समय निकालकर दुकान पर पहुंचना सुनिश्चित किया था, लेकिन वहाँ पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि शर्ट केवल पहले 50 ग्राहकों के लिए उपलब्ध थी।
ये भी पढ़ें: पूर्व DIG भुल्लर की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने 5 दिन की CBI रिमांड पर भेजा
दुकानदार ने मीडिया से बातचीत में साफ-साफ कहा कि
यह ऑफर सीमित था और सिर्फ पहले 50 ग्राहकों पर लागू होता है। उनका कहना है कि उन्होंने कभी भी पूरे बाजार के लिए प्रचार नहीं किया। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और प्रचार ने लोगों में उम्मीद जगा दी थी कि सभी को यह शर्ट इसी दाम में मिल जाएगी।

