Site icon Dainik Savera Times

जालंधर SSP दफ्तर में शिवसेना ने मास्टर सलीम के खिलाफ दिया मांग पत्र

जालंधर एसएसपी दफ्तर में आज शिवसेना द्वारा मास्टर सलीम के खिलाफ मांग पत्र दिया गया। बता दे कुछ दिन पहले मास्टर सलीम का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह कह रहे थे कि चिंतपूर्णी जब वह माथा टेकने गए तो पंडित जी ने पूछा पिता का क्या हाल है यानी कि वह बात मुराद शाह की कर रहे थे, जिसके चलते हिंदू समाज ने गुस्सा जताया। कल उसी के चलते वह दरबार में माफी मांगने के लिए गए थे, लेकिन शिवसेना का कहना है इस तरह माफी मांगने से बात नहीं खत्म होगी।

इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के पंजाब प्रदेश प्रवक्ता चंद्रकांत चड्ढा ने कहा कि हमारे मास्टर सलीम के साथ कोई भी दुश्मनी नहीं है, लेकिन किसी भी व्यक्ति को हक नहीं है कि वह हमारे समाज के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करें। चाहे उन्होंने कल जाकर माफी मांग ली है, लेकिन क्या माफी मांगने से सब को ठीक हो जाता है, ऐसा नहीं चलने वाला है। कानूनी तौर पर जो सजा बनती है वह हम दिलवा कर ही मानेंगे।

वहीं इसको लेकर एसएसपी जालंधर मुखविंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि आज हमारे पास शिवसेना द्वारा मास्टर सलीम के खिलाफ शिकायत दी गई है, जिसकी पड़ताल करने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version