Site icon Dainik Savera Times

मोगा में शिव सेना नेता की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलियां मारकर हत्या

मोगा में शिवसेना बाल ठाकरे शिंदे ग्रुप के अध्यक्ष मंगत राय मांगा की अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। मंगत राय मांगा काफी टाइम से शिव सेना के साथ जुड़े हुए थे। मंगत राय आज रात को 10 बजे के करीब मोगा के गिल पैलेस के पास एक दूध के डेयरी पर दूध लेने आए तो तीन बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग की। आनन फानन में उन्हें अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आपको बतादें कि इस घटनाक्रम के दौरान दूध लेकर जा रहा 12 वर्षीय थॉमस नामक एक किशोर भी घायल हो गया है जिसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां उसका इलाज हो रहा है।

ये भी पढ़ें :- जम्मू कश्मीर के 4,704 तीर्थयात्री हज के लिए होंगे रवाना, 18 मई से शुरू होगी उड़ानें

 

Exit mobile version