Site icon Dainik Savera Times

फरीदकोट में बारिश के चलते दुकान की छत गिरी, सारा सामान मलबे में दबा

पंजाबः फरीदकोट के कैंट रोड पर स्थित एक दुकान में चल रहा बुटीक भारी बारिश की भेंट चढ़ गया। दरअसल, एक महिला इस दुकान को किराए पर लेकर बुटीक का काम करती थी और इसी से अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही थी। बीती रात हुई तेज बारिश के कारण दुकान की छत अचानक गिर गई, जिससे अंदर रखा बुटीक का सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।

जानकारी के अनुसार, छत गिरने से सिलाई मशीनें, काउंटर और ग्राहकों के वे कपड़े भी बर्बाद हो गए जो सिलाई के लिए बुटीक में आए हुए थे। इस हादसे में जान-माल का बड़ा नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन आर्थिक रूप से भारी क्षति हुई है।

बताया जा रहा है कि एक गरीब परिवार ने अपने घर के बाहर बनी इस दुकान को किराए पर दिया हुआ था। वहीं, बुटीक चला रही महिला भी इसी काम के सहारे अपने परिवार का गुजारा कर रही थी। लेकिन एक ही रात में बारिश के कारण उनका सब कुछ बर्बाद हो गया। अब बुटीक संचालिका और दुकान मालिक गरीब परिवार प्रशासन व समाजसेवी संस्थाओं से आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं।

📍 Location: Faridkot (Faridkot)

Exit mobile version