Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar में बंदूक के बल पर दुकानदार से लूट, लूटेरे 40000 रुपए लेकर फरार

December 11, 2023

Jalandhar में बंदूक के बल पर दुकानदार से लूट, लूटेरे 40000 रुपए लेकर फरार

जालंधर में बाइक सवार दो नकाबपोशों द्वारा दुकानदार से लूट का मामला सामने आया है। यह मामला थाना नंबर 8 के अंतर्गत पड़ते मथुरा नगर का है, जहां सुबह 7 बजे के करीब बाइक सवार दो नकाबपोशों ने बंदूक के बल पर एक करियाना दुकानदार से 40000 रुपए लूट लिए। पीड़ित दुकानदार का नाम विनोद कुमार है, जिसने बताया कि सुबह करीब दुकान खोलकर बैठा था इसी दौरान दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और बंदूक दिखाकर 40000 रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना संबंधित थाने को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करते हुए जांच शुरू कर दी है। फ़िलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है, मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें