Site icon Dainik Savera Times

बाजार से मोटरसाइकिल चोरी करते दो युवकों को दुकानदारों ने किया काबू, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

गुरदासपुर के अमांववाडा बाजार से आज शाम को मोटरसाइकिल चोरी करते समय दो युवकों को दुकानदारों ने काबू किया है जो बाजार में से किसी के मोटरसाइकिल पर बैठकर मास्टर चाबी के साथ मोटरसाइकिल का लॉक खोल रहे थे। इसी दौरान बाजार के कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया जब वह मोटरसाइकिल लेजाने लगे तो लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि यह दोनों यूवक क्लेर कलां गांव के रहने वाले हैं और वहीं दुकानदारों ने पिटाई करने के बाद मौके पर पीसीआर पुलिस को बुलाकर इन दोनों चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया मौके पर पहुंचे पीसीआर के इंचार्ज विनोद ने बताया की उन्हें बाजार से किसी व्यक्ति का फ़ोन आया था की दो युवकों को मोटरसाइकिल चोरी करते हुए बाजार वालों ने पकड़ा है और मौके पर पहुंचकर इन चोरों को हिरासत में लिया गया है। इनसे आगे की पूछताछ की जाएगी की यह कहा के रहने वाले हैं और अब तक इन्होंने कहां-कहां चोरी की है।

Exit mobile version