Last Updated: November 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्राहक को लेकर चौड़ा बाजार में भिड़े दुकानदार, 3 महिलाओं समेत दोनों पक्षों के 9 लोग घायल

March 4, 2024

ग्राहक को लेकर चौड़ा बाजार में भिड़े दुकानदार, 3 महिलाओं समेत दोनों पक्षों के 9 लोग घायल

लुधियाना: चौड़ा बाजार में रविवार रात कॉस्मैटिक दुकान वाले 2 पड़ोसी दुकानदार ग्राहक को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर डंडों व तेजधार हथियारों से वार करने के आरोप लगाए। इस वारदात में दोनों पक्षों के 9 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उनका मैडीकल कराया गया। मामले के बारे में थाना कोतवाली को शिकायत दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहले पक्ष के गीतांशु खुराना का कहना है कि उनके रिश्तेदार की भी उनके पड़ोस में कॉस्मैटिक की दुकान है। उसका कहना है कि कई बार ग्राहक को लेकर उनमें विवाद होता है। उसका कहना है कि रविवार को भी उनमें झगड़ा हुआ।

उसका आरोप है कि झगड़े के बाद उसका बड़ा भाई साहिल खुराना, मां सीमा खुराना, उनके वर्कर दिलावर व राकेश दुकान पर मौजूद थे, तभी दूसरे पक्ष ने अपने एक दर्जन साथियों समेत उन पर तेजधार हथियारों, बेसबाल व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने ही उनका बचाव किया और अस्पताल पहुंचाया। दूसरे पक्ष के घायल वर्कर लविश का कहना है कि दोपहर साढ़े तीन बजे पड़ोसी दुकानदार ने ग्राहक को लेकर दुकान में उससे मारपीट की। उस समय दुकान मालिक अंजलि खुराना वहां नहीं थी। सूचना मिलने पर जब अंजलि खुराना दुकान पर पहुंची और लविश का सिविल अस्पताल में मैडीकल करवाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। अंजलि खुराना ने बताया झगड़े का पता चलने पर उसकी मां रीमा खुराना व जीजा गौरव वहां आए थे। तब पड़ोसी दुकानदार ने अपने एक दर्जन से ज्यादा साथियों समेत उन पर हमला कर घायल कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें