Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहतक: प्लग के पास शॉर्ट सर्किट से शीला बाईपास पर खड़ी गाड़ी बनी आग का गोला

August 12, 2026

रोहतक: प्लग के पास शॉर्ट सर्किट से शीला बाईपास पर खड़ी गाड़ी बनी आग का गोला

रोहतक: शहर के शीला बाईपास पर दोपहर के समय एक खड़ी कार आग का गोला बन गई। देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं, साथ एक दूसरी गाड़ी का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, गनीमत रही कि दूसरी गाड़ी का सीएनजी सिलेंडर नहीं फटा, वरना बड़ा नुकसान होता। जानकारी के मुताबिक दोपहर के समय जींद के गांव भंभेवा निवासी मोहित अपनी के्रटा गाड़ी लेकर आया और शीला बाईपास स्थित पुल के नीचे गाड़ी को खड़ा करके बाहर निकल गया। कुछ ही देर में प्लग के पास स्पार्किंग हुई, जिसके बाद गाड़ी में आग लगनी शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने भागकर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

फायर ब्रिगेड को दी आग की सूचना

गाड़ी में आग लगने के बाद गाड़ी के मालिक ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। वहीं, गाड़ी के साथ खड़ी दूसरी स्विफ्ट गाड़ी भी एक तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे धक्का मारकर आगे किया गया। गांव भंभेवा निवासी मोहित ने बताया कि उसने मार्च 2026 में ही के्रटा गाड़ी खरीदी है। वह गांव से रोहतक आया था और गाड़ी को लगाकर पास में ही खड़ा था। इतनी देर में प्लग के पास स्पार्किंग हुई और गाड़ी में आग लग गई। लोगों ने आग बुझाने की कौशिश भी की, लेकिन आग नहीं बुझी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आकर आग पर काबू पाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें