Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

30 लाख रुपए की रंगदारी को लेकर फायरिंग, दुकान मालिक गंभीर घायल

March 29, 2026

30 लाख रुपए की रंगदारी को लेकर फायरिंग, दुकान मालिक गंभीर घायल

तरनतारन/भिक्खीविंड/खालड़ा : तरनतारन बॉर्डर इलाके के अमरकोट गांव में जज मैडीकल स्टोर पर नकाबपोश हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग में दुकान मालिक सुनील अरोड़ा गभीर गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर फिरौती न मिलने पर इस घटना को अंजाम देने आए थे। जिसके पीछे गैंगस्टर प्रभ दासूवाल का नाम बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकान मालिक को घायल हालत में भिखीविंड के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अमरकोट कस्बे में जज मैडीकल स्टोर के मालिक सुनील अरोड़ा, बेटे जज पाल अरोड़ा निवासी अमरकोट सुबह अपनी दुकान पर काम कर रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश हमलावरों ने दुकान के सामने से चार बार फायरिंग की। फायरिंग के दौरान दुकान के सामने का शीशा टूट गया और गोलियां चारों तरफ चलीं। फायरिंग में दुकान के अंदर मौजूद सुनील अरोड़ा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए भीखी गांव के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

फायरिंग के पीछे गैंगस्टर प्रभ दासूवाल का हाथ बताया जा रहा है, जो पिछले कुछ महीनों से दुकान मालिक से 30 लाख रुपए की फिरौती मांग रहा था। डीएसपी भीखीविंड प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेते आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें