
Shri Guru Ravidas Bani Study Centre to be set up soon : जालंधर। श्री गुरु रविदास महाराज बाणी अध्ययन केंद्र के कार्यक्रम में संत समाज और पंजाब सरकार के कई कैबिनेट मंत्री पहुंचे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री तरनप्रीत सिंह सौंध ने इसे पंजाब और संगत के लिए ऐतिहासिक दिन बताया।
उन्होंने कहा कि 10 एकड़ जमीन पर करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से केंद्र का नींव पत्थर रखा जाएगा। वहीं कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। केंद्र में यूनिवर्सिटी और लाइब्रेरी सहित शिक्षा की सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने कहां कई समय से मांग थी कि श्री गुरु रविदास महाराज बाणी अध्ययन केंद्र बनाया जाए, जो अभ बनने जा रहा है। इससे श्री रविदास जी की वाणी प्रचार दूर दूर किया जाएगा और जहां बच्चों के लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी। वहीं कैबिनेट मंत्री डाक्टर रवजोत सिंह ने कहां कि जी बहुत खुशी का दिन है कि श्री गुरु रविदास महाराज बाणी अध्ययन केंद्र बनने जा रहा है।
इसकी बहुत लंबे समय से मांग थी, जो अब पूरी होने जा रही है। उन्होंने कहां इसमें एक यूनिवर्सिटी बनेगी, जहां पर बच्चों को पढ़ने के साथ गुरु रविदास के बारे जीवन के बारे में बताया जाएगा और इससे स्थानीय लोगों को रोज़गार भी मिलेगा। वहीं आप और बीजेपी के गठजोड़ को लेकर कहां कि दोनों जीरो पल्स जीरो पर ही रहेंगे। लोगों ने मन बना लिया है, जैसे 2022 में लोगों ने आम आदमीं पार्टी को जिताया था वैसे ही लोग 2027 में साथ देंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...