Site icon Dainik Savera Times

फिल्लौर में श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व को समर्पित ड्रोन शो के दौरान उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब

जालंधर: पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित करवाए जा रहे विशेष समागमों की श्रृंखला के तौर आज विधानसभा हलका फिल्लौर में शानदार ड्रोन शो करवाया गया, जिसमें लोगों ने भारी संख्या में शामिल होकर गुरु साहिब के जीवन और शिक्षाओं से मार्गदर्शन प्राप्त किया। फिल्लौर में करवाए गए इस शो के दौरान करीब 500 ड्रोनों ने आसमान में उड़ते हुए विभिन्न आकृतियां सृजित करके श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, दर्शन और महान विचारधारा को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया।

इस अवसर पर संगत के सामने बोलते हुए हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली प्रदेश सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित बड़े समागम करवाए जा रहे है।उन्होंने बताया कि इसी कड़ी के तहत पंजाब सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में ड्रोन शो के माध्यम से लोगों को श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, दर्शन और गुरबाणी से जोड़कर प्रदेश को ‘रंगला पंजाब’ बनाने की विशेष पहल शुरू की गई है, जिसका समाज के हर वर्ग द्वारा भरपूर स्वागत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ बड़े स्तर पर मनाने के लिए विभिन्न समागम करवाए जा रहे है, जिनमें कीर्तन दरबार, शैक्षणिक संस्थानों में सेमीनार, विशेष वैनों के माध्यम से डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन, मैराथन और अन्य प्रयास शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पंजाब सरकार द्वारा गुरु जी की बाणी को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए डेरा सच्चखंड बल्लां के पास 10 एकड़ से अधिक क्षेत्र में श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र भी विकसित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों को श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं पर चलते हुए आदर्श समाज की रचना में बहुमूल्य योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कीर्तनिए और कथा वाचक बाबा केवल सिंह जी द्वारा संगत को शब्द कीर्तन से निहाल किया। इसके अलावा लोक गायक कंठ कलेर द्वारा भी संगताओं को श्री गुरु रविदास महाराज जी की पवित्र बाणी से जोड़ा गया। इस अवसर पर एस.डी.एम. फिल्लौर दीपक भाटिया के अलावा अन्य प्रमुख हस्तियां मौजूद थी।

Exit mobile version