Site icon Dainik Savera Times

श्री पंचमुखी धाम मंदिर में गूंजे बालाजी महाराज के जयकारे, श्रद्धालुओं ने लिया कीर्तन का आनंद

मोगा: आरा रोड स्थित श्री पंचमुखी धाम मंदिर में बुधवार को ‘एक शाम बालाजी के नाम’ धार्मिक कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भजन-कीर्तन के माध्यम से बालाजी महाराज की आराधना की। कीर्तन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आया। श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लेने के साथ बालाजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर में जयकारों से माहौल गूंज उठा।

कीर्तन के बाद समाजसेवी सुरिंदर शर्मा और मदन मोहन शर्मा की ओर से लंगर भोग की सेवा की गई। यह रस्म पंडित पुष्पराज शर्मा की अगुवाई में संपन्न हुई। लंगर की व्यवस्था श्री राम महावीर दल और संकीर्तन मंडल की ओर से की गई। कार्यक्रम के बाद मंदिर कमेटी ने समाजसेवी सुरिंदर शर्मा और मदन मोहन शर्मा को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने धार्मिक आयोजन में सहयोग देने वालों का आभार भी व्यक्त किया।

समारोह में मनोज टंडन, दीपक कौड़ा, पिंटू तायल, शिव टंडन, अमन मदान, शुभम गुप्ता, सुशील मिड्ढा, सुमित पुजाना, रवि शर्मा, सौरव गोयल, नितिन गुप्ता, सोनू ढींगरा, नरेश बोहत, लक्की गिल, रविंदर गर्ग, रजिंदर गोयल और रजिंदर सिंगला सहित मंदिर कमेटी के सदस्य और अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। अंत में श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक आयोजन के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा के माहौल में डूबा रहा।

Exit mobile version