अमृतसर: परशुराम जयंती के अवसर पर श्री दुग्र्याणा मंदिर परिसर स्थित श्री परशुराम मंदिर में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में विराजित श्री परशुराम जी की प्रतिमा के पंचामृत के स्नान करवाए गए। उसके बाद नवीन वस्त्र धारण करवाकर पूजा-अर्चना की गई। श्री लक्ष्मी नारायण संस्कृत कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा पुरुष सूक्त का उच्चारण किया गया। साथ ही हवन भी किया गया। इस दौरान भक्तों में प्रसाद भी बांटा गया। इस मौके पर श्री दुग्र्याणा कमेटी के पूर्व प्रधान रमेश शर्मा, राजीव जोशी, पिंक राज डोगरा, संजीव चिंद्री, श्री लक्ष्मी नारायण संस्कृत कॉलेज के प्राचार्य पुष्पराज इत्यादि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें- हेल्थ अलर्ट: खाली पेट धूप में निकलना पड़ सकता है भारी, अपनाएं ये सावधानियां

