Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री दुग्र्याणा तीर्थ में हर्षोल्लास से मनाई गई श्री राधा अष्टमी

September 12, 2024

श्री दुग्र्याणा तीर्थ में हर्षोल्लास से मनाई गई श्री राधा अष्टमी

अमृतसर: श्री दुग्र्याणा तीर्थ में श्री राधा अष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुबह मंत्रोच्चारण के साथ दुग्ध स्नान करवाया गया। शाम को श्यामा प्यारी राधा रानी जी को ठाकुर जी संग रंग-बिरंगे फूलों से सजी पालकी में विराजमान करके परिक्रमा से यात्र निकाली गई। इस अवसर पर रंग-बिरंगी लाइटों से मंदिर की अलौकिक सजावट की गई। इस अवसर पर कई भजन गायकों द्वारा श्री राधा-कृष्ण का गुणगान किया गया। भक्त खुशी में झूमते हुए नजर आए। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में स्थापित श्री राधा रानी व कृष्ण जी के विग्रहों को फूलों से सजाया गया। इस अवसर पर महासचिव अरुण खन्ना, रसिक गायक संजीव खन्ना, डा. राकेश शर्मा सहित मंदिर कमेटी के कई सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें