Last Updated: September 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

5 सितंबर को लगेगा श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला, सुरक्षा-सफाई और ट्रैफिक पर प्रशासन का फोकस

September 18, 2026

5 सितंबर को लगेगा श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला, सुरक्षा-सफाई और ट्रैफिक पर प्रशासन का फोकस

जालंधर: डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले की धार्मिक महत्ता को देखते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मचारियों और महिला पुलिस की तैनाती, सुचारू निगरानी तथा ट्रैफिक व्यवस्था के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रबंध करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मंदिर परिसर, मुख्य मार्गों, आसपास की सड़कों और मेला क्षेत्र में सफाई व सजावट, पीने के पानी, मेडिकल टीमों और एंबुलेंस की तैनाती, फायर ब्रिगेड तथा अस्थायी शौचालयों सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीसी ने लोक निर्माण विभाग को मेले में लगने वाले स्टेजों और झूलों की सुरक्षा जांच करवाने को कहा। वहीं, बिजली विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा ढीले और नीची लटक रही तारों को जल्द ठीक करवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल से कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रबंधों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। बैठक में एडीसी (ज) अमनिंदर कौर, डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों, परमिंदर सिंह, आदित्य वारियर और एसडीएम शुभी

📍 Location: जालंधर डिप्टी कमिश्नर ऑफिस (जालंधर)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें