Site icon Dainik Savera Times

जालंधर में 12 से 18 तारीख तक होगा श्रीमद्भागवत गीता कथा का आयोजन, कथा वाचक जया किशोरी करेंगी गुणगान

पंजाब के जालंधर में श्रीमद्भागवत गीता कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत गीता कथा का कार्यक्रम आगामी 12 फरवरी से 18 फरवरी तक जालंधर के साईं दास ग्राउंड में होगा। कथा वाचक जया किशोरी श्रीमद्भागवत गीता कथा का गुणगान करेंगी .आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा ने आज जालंधर में श्रीमद्भागवत गीता कथा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में जानकारी दी जाएगी और लोगों से श्रीमद्भागवत गीता कथा सुनने के लिए आने को कहा गया. एक बार फिर कथावाचक जया लोग किशोरी से मिलने का मौका भी मिलेगा.

आप विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता कथा का आयोजन श्री कष्ट निवारण बालाजी संस्था द्वारा किया जा रहा है।इस कथा का गुणगान अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका जया किशोरी करेंगी। उन्होंने कहा कि श्रीमत भागवत गीता कथा को सुनना और समझना बहुत जरूरी है, इससे मनुष्य को भगवान की वाणी सुनकर सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है और कथा सुनने के लिए पंडालों की भी व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने कहा कि कथावाचक किशोरी 11 तारीख को जालंधर पहुंचेंगी और 12 से 18 तारीख तक श्रीमत भगत गीता का गुणगान करेंगी।

Exit mobile version