पंजाब डेस्क: पंजाब के किसान आज दिवंगत किसान शुभकरण की पुण्यतिथि मनाएंगे। बता दें कि, शुभकरण की पिछले साल हरियाणा पुलिस के साथ झड़प के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी। वहीं आज किसान शुभकरण की पुण्यतिथि मनाएंगे और इस अवसर पर शुभकरण के पैतृक गांव बल्लो (बठिंडा) सहित तीन सीमाओं शंभू, खनौरी और रतनपुर पर कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा गांव बैलोन में स्थापित शुभकरण की प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

