Site icon Dainik Savera Times

जालंधर में शटर तोड़कर 3 दुकानों में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Jalandhar News

Jalandhar News

पंजाब डेस्क: जालंधर के रामामंडी इलाके में बाबा बुड्ढा साहिब गुरुद्वारा साहिब के पास स्थित मार्केट में बीती रात को तीन दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की वारदात सामने आई। जानकारी के अनुसार, एक चोर नकदी लेकर फरार हो गया।

सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात

घटना दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। दुकान मालिकों को रविवार सुबह अपनी दुकानों पर पहुंचने पर चोरी का पता चला। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना थाना रामामंडी की दकोहा पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

55 हजार रुपए की चोरी

दकोहा निवासी गौरव शर्मा ने बताया कि वह पिछले चार साल से बाबा बुड्ढा साहिब गुरुद्वारा के पास ‘मोबाइल कैंपस’ नाम से दुकान चला रहे हैं। गौरव ने कहा कि शनिवार रात वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। रविवार सुबह पड़ोसी दुकानदारों ने उन्हें फोन करके बताया कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचे गौरव ने देखा कि उनकी दुकान से 55 हजार रुपए की नकदी गायब थी।

ये भी पढ़ें:

चोर की पहचान सीसीटीवी फुटेज से

गौरव शर्मा ने दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की, जिसमें एक चोर वारदात को अंजाम देते हुए भागता हुआ दिखाई दिया। जांच में यह भी पता चला कि चोर ने सिर्फ उनकी दुकान ही नहीं, बल्कि मार्केट की दो अन्य दुकानों को भी निशाना बनाया था।

पुलिस ने दुकानदारों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version