Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक बार फिर मां बनने जा रही है Sidhu Moose Wala की माता चरण कौर, IVF के जरिए हुई Pregnant

February 27, 2024

एक बार फिर मां बनने जा रही है Sidhu Moose Wala की माता चरण कौर, IVF के जरिए हुई Pregnant

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिधु मूसे वाला के फैंस के लिए के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। बता दें कि शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ ​​​​सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर अगले महीने मां बनने वाली है। वह अगले महीने एक बच्चे को जन्म देने वाली है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार चरण कौर आई.वी.एफ. के माध्यम से गर्भवती हुई है।

दूसरी तरफ सिद्धू मूसेवाला के चाचा का कहना है कि हम भगवान के शुक्रगुजार है कि हमारे घर में जल्द नई खुशियां दस्तक देने वाली है। बताते चले कि 29 मई 2022 को विश्व प्रसिद्ध सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की मानसा के पास जवाहरके गांव में अंधाधुंध गोलीबारी कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जिसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार ने ली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें