Site icon Dainik Savera Times

सिद्धू मूसेवाला पर बनी डॉक्यूमेंट्री पर सुनवाई आज, 2 एपिसोड हो चुके है रिलीज

Sidhu Moosewala documentary

Sidhu Moosewala documentary

Sidhu Moosewala documentary : पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला पर बनी डॉक्यूमेंट्री को रोकने के लिए दायर अपील के मामले में मानसा कोर्ट में आज सुनवाई है। कोर्ट ने 16 जून को बीबीसी से जवाब मांगा था। हालांकि, सिद्धू मूसेवाला की डॉक्यूमेंट्री को लेकर बीबीसी ने दो एपिसोड जारी किए थे। वहीं सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा था कि वह लड़ाई लड़ेंगे।

उल्लेखनीय है कि सिद्धू मूसेवाला पर बीबीसी द्वारा एक डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है, जिसके संबंध में यह 11 जून को रिलीज होनी थी, लेकिन इस संबंध में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकोर सिंह द्वारा इसे रोकने के लिए मानसा कोर्ट में अपील दायर की गई थी, लेकिन बीबीसी ने फिर भी डॉक्यूमेंट्री के दो एपिसोड जारी कर दिए। 12 जून को हुई सुनवाई में कोर्ट ने बीबीसी से 16 जून को जवाब मांगा था। इस पर आज सुनवाई है।

Exit mobile version