Dainik Savera Times

सिद्धू मूसेवाला के YouTube चैनल ने बनाया नया रिकॉर्ड, PM मोदी के बराबर पहुँचे सब्सक्राइबर

Sidhu Moosewala

चंडीगढ़: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के ऑफिशियल YouTube चैनल पर 3 करोड़ सब्सक्राइबर हो गए हैं। सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद, 2 करोड़ फैंस इस चैनल से जुड़े हैं। 3 करोड़ फॉलोअर्स के साथ, सिद्धू मूसेवाला पंजाब के पहले ऐसे गायक बन गए हैं। इसके साथ ही, उनके सब्सक्राइबर की संख्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑफिशियल YouTube चैनल (3.1 करोड़) के बराबर पहुँच गई है।

मौत के बाद और बढ़ा क्रेज

हैरान करने वाली बात यह है कि मूसेवाला के निधन के बाद ही उनके चैनल पर करीब 2 करोड़ नए सब्सक्राइबर जुड़े। यह दिखाता है कि उनकी लोकप्रियता सिर्फ ज़िंदा रहते ही नहीं, बल्कि उनके जाने के बाद भी लगातार बढ़ रही है। उनके गाने आज भी युवाओं के बीच उतने ही लोकप्रिय हैं, और नए श्रोता भी तेजी से उनसे जुड़ रहे हैं।

Sidhu Moosewala
Sidhu Moosewala

‘बारोटा’ जैसे गानों ने बढ़ाई लोकप्रियता

मूसेवाला के गानों, खासकर “बारोटा” जैसे ट्रैक्स ने उनके चैनल की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई है। उनके म्यूज़िक में पंजाब की मिट्टी की झलक, सच्चाई और दमदार लिरिक्स ने उन्हें बाकी कलाकारों से अलग पहचान दी।

PM मोदी के करीब पहुंचे सब्सक्राइबर

सब्सक्राइबर के मामले में मूसेवाला अब पीएम मोदी के आधिकारिक YouTube चैनल के बेहद करीब पहुंच गए हैं। जहां मोदी के चैनल पर लगभग 3.01 करोड़ सब्सक्राइबर हैं, वहीं मूसेवाला 3 करोड़ के आंकड़े को छू चुके हैं। खास बात यह है कि मोदी के चैनल पर 34,000 से अधिक वीडियो मौजूद हैं, जबकि मूसेवाला ने सिर्फ 125 वीडियो के साथ यह मुकाम हासिल किया।

ये भी पढ़ें…

परिवार ने जताया आभार और भावनाएं

इस उपलब्धि पर मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने फैंस का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह गर्व का क्षण जरूर है, लेकिन बेटे की कमी हमेशा खलती है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि अगर सिद्धू आज होते, तो इस उपलब्धि का जश्न अपने फैंस के साथ जरूर मनाते।

Exit mobile version