पंजाब डेस्क: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार, जल्द ही उनका एक नया गाना रिलीज होने वाला है। इस अपडेट के बाद फैंस के बीच एक बार फिर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
इंस्टाग्राम स्टोरी से मिला संकेत
25 मार्च को इंस्टाग्राम पर साझा की गई एक स्टोरी में बताया गया कि नया गाना जल्द ही रिलीज किया जाएगा। इसी के साथ टीम ने हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘Barota’ को मिले अपार प्यार के लिए फैंस का आभार भी जताया।
‘Barota’ ने बनाए रिकॉर्ड
‘Barota’ गाने ने रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर धूम मचा दी। इस गाने को 10 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि लाखों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कमेंट्स के मामले में भी यह गाना वैश्विक स्तर पर टॉप ट्रेंडिंग में शामिल हो चुका है।
फैंस को नए गाने का इंतजार
नए गाने की घोषणा के बाद से ही फैंस बेसब्री से रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि गाना रिलीज होते ही नए रिकॉर्ड बनाएगा।
मौत के बाद भी बरकरार लोकप्रियता
सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को हुई, जिसके बाद भी उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। महज 28 साल की उम्र में दुनिया छोड़ने वाले मूसेवाला आज भी अपने संगीत के जरिए फैंस के दिलों में जिंदा हैं।
ये भी पढ़ें…
मौत के बाद रिलीज गानों को मिल रहा प्यार
मूसेवाला के निधन के बाद अब तक एक दर्जन से अधिक गाने रिलीज हो चुके हैं, जिनमें ‘SYL’, ‘Vaar’, ‘Mera Na’, ‘Chorni’, ‘Watch Out’, ‘Drippy’, ‘410’, ‘Attach’, ‘Lock’, ‘008’ और ‘Barota’ शामिल हैं। इन सभी गानों को यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज और लाखों कमेंट्स मिले हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...