Site icon Dainik Savera Times

विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ इंसाफ की मांग कर रहा सिद्धू मूसेवाला का परिवार

चंडीगढ़: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के के माता-पिता ने मंगलवार को अपने बेटे के लिए न्याय की मांग को लेकर पंजाब विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि वे बजट सत्र के अंत तक विधान सभा के बाहर धरने पर बैठेंगे, जब तक कि सरकार इस मामले में आरोपी गोल्डी बराड़ को न्याय के कटघरे में नहीं लाती। अपने बेटे की मौत की सीबीआई जांच की मांग करते हुए बलकौर ने आरोप लगाया कि मामले से जुड़े सबूत नष्ट किए जा रहे हैं।

 

 

Exit mobile version