Site icon Dainik Savera Times

चंडीगढ़ में होने वाले सिंगर Arijit Singh के शो को मिली मंजूरी

चंडीगढ़ : गायक अरिजीत सिंह के चंडीगढ़ सेक्टर-34 में 4 नवंबर को होने वाले शो को मंजूरी मिल गई है। शो के आयोजकों द्वारा पार्किंग योजना प्रस्तुत करने के बाद यह मंजूरी मिली है।

आपको बता दें कि इससे पहले पुलिस ने कॉन्सर्ट स्थल के पास पार्किंग की कमी के कारण अनुमति देने से इनकार कर दिया था। टिकट की कीमतें 1,800 से शुरू होकर 2 लाख तक जाती हैं। पहले यह कॉन्सर्ट 27 मई को होना था, लेकिन भारी बारिश के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

Exit mobile version