जालंधर: औलख के बेटे दिवित और दोस्त आरव तलवाड़ की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। आज दिनेश औलख के घर यो-यो- हनी सिंह के बाद गायक जसबीर जस्सी परिवार से दुख सांझा करने पहुंचे।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए जसबीर जस्सी ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। परमात्मा परिवार को दुख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें और किसी के साथ भी ऐसी दुखद घटना ना हो। इस दौरान शायराना अंदाज में जसबीर जस्सी ने कहा कि पुत्र मरे नहीं भूलदे, चाहे होकर मरण फकीर। बता दें कि बीते दिन सोशल मीडिया के जरिए गायक व रैपर यो यो हनी सिंह ने अपने भतीजे विदित ओलक के निधन पर शोक व्यक्त किया था।
वहीं आज हनी सिंह दुबई से सीधा औलख के घर दुख सांझा करने पहुंचे है। गायक हनी सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने भतीजे के निधन की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक भावुक संदेश शेयर करते हुए लिखा ‘यह मेरे लिए एक बहुत ही बुरा दौर है… अपने भतीजे को खोना दिल तोड़ने वाला है। भोलेनाथ, कृपा करें।’ वहीं निधन के बाज आज वह दुबई से जालंधर पहुंचे।
इस दौरान घर में जब वह स्पीड रिकार्ड के संचालक से मिले तो पिता दिनेश औलख फूट-फूट कर रोने लगे। वहीं हनी सिंह की आंखों में आंसू छलकने लग गए। इससे पहले आज पंजाबी गायिका गुरलेज अख्तर पहुंची, जहां उन्होंने परिवार के साथ दुख व्यक्त किया।

