लुधियाना: पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में 2 दिन का किसान मेला चल रहा है, जहां एक तरफ मेले में बड़ी संख्या में किसान फसलों और खेती के औजारों के बारे में जानकारी लेने आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पशुपालकों के मेले के चल रहे प्रोग्राम के दौरान कांग्रेस के सीनियर नेता और सिंगर मोहम्मद सादिक खास तौर पर शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने स्टेज पर किसानों को संबोधित किया और परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने किसानों को नई टेक्नीक और बेसिक जानकारी का भी जिक्र किया। मोहम्मद सादिक ने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी ने उन पर फिर से भरोसा जताया तो वह फिर से चुनाव मैदान में उतरेंगे और उन्होंने राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का दावा भी पेश किया है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा अपने साढ़े चार साल की डिटेल्स पेश किए जाने के बारे में उन्होंने कहा कि हर सरकार ऐसा करती है और यह सरकार भी अपनी उपलब्धियां बता रही है।
📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

