Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab News: चुनाव आयोग के निर्देशों पर मुक्तसर में 25 जून से होगा SIR, घर-घर जाकर भरवाए जाएंगे फॉर्म

May 16, 2026

Punjab News: चुनाव आयोग के निर्देशों पर मुक्तसर में 25 जून से होगा SIR, घर-घर जाकर भरवाए जाएंगे फॉर्म

पंजाब डेस्क: श्री मुक्तसर साहिब में मतदाता सूचियों को अपडेट और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) 25 जून से शुरू किया जाएगा। भारत चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत यह अभियान 24 जुलाई तक चलेगा, जिसमें चुनाव विभाग की टीमें घर-घर जाकर मतदाताओं से जरूरी फॉर्म भरवाएंगी।

जिला चुनाव अधिकारी एवं उपायुक्त अमित कुमार पंचाल ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिलेभर में चुनावी स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। इसके तहत 753 बूथ लेवल अधिकारी (BLO), 81 सुपरवाइजर, चार निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी और आठ सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हर BLO को सौंपे गए करीब 1200 मतदाता

प्रशासन के अनुसार प्रत्येक बूथ स्तरीय अधिकारी को औसतन 300 घरों और लगभग 1200 मतदाताओं की जिम्मेदारी दी गई है। 15 जून से 24 जून तक अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद 25 जून से घर-घर जाकर सर्वे और फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी।

दोहरी वोटिंग पर सख्त चेतावनी

उपायुक्त ने कहा कि एक से अधिक स्थानों पर वोट बनवाना कानूनन अपराध है। भारतीय संविधान के तहत दोहरी वोट रखने पर एक वर्ष तक की सजा हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले के सभी मतदाताओं के लिए इस विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया में भाग लेना और फॉर्म भरना जरूरी होगा।

92 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं की मैपिंग पूरी

जिला चुनाव कार्यालय की ओर से की गई शुरुआती मैपिंग में जिले के कुल 6 लाख 91 हजार 402 मतदाताओं में से 6 लाख 38 हजार 878 मतदाताओं का सत्यापन पूरा किया जा चुका है। यह कुल मतदाताओं का करीब 92.40 प्रतिशत है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में यह कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

ये भी पढ़ें…

प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी: 31 जुलाई 2026

दावे और आपत्तियां जमा करने की अवधि: 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026

आपत्तियों का निपटारा: 28 सितंबर 2026 तक

अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 1 अक्टूबर 2026

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे चुनावी टीमों का सहयोग करें ताकि जिले की मतदाता सूची को पूरी तरह सही, अपडेट और पारदर्शी बनाया जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें