Site icon Dainik Savera Times

SIR : 13 को होगी लिस्ट जारी, 19,301 वोटरों की मैपिंग अभी शेष

SIR : List to be released on the 13th : संगरूर। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत मतदाता सूचियों को अपडेट करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिला चुनाव कार्यालय की ओर से बताया गया कि BLOs द्वारा घर-घर जाकर जुटाए गए फॉर्मों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, जबकि 19,301 मतदाताओं की मैपिंग का काम अभी शेष है। अधिकारियों के अनुसार 13 अगस्त को प्रारंभिक मतदाता सूची जारी की जाएगी, जिसके बाद मतदाता अपने नाम और विवरण की जांच कर सकेंगे।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1001356256.mp4

ज़िले में कुल 8,64,592 फ़ॉर्म्स को डिजिटाइज़ किया गया है, जो कुल वोटरों का 94.17 प्रतिशत है। अब इन फ़ॉर्म्स की लिस्ट 13 अगस्त, 2026 को जारी की जाएगी। इसके बाद, आम नागरिक और वोटर 13 अगस्त से 12 सितंबर, 2026 तक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। नया वोट बनवाने या दावा पेश करने के लिए फ़ॉर्म 6 का इस्तेमाल किया जा सकता है, वोट पर आपत्ति दर्ज करने के लिए फ़ॉर्म 7 का, जबकि नाम या पते में सुधार और बदलाव के लिए फ़ॉर्म 8 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही, ज़िले में पोलिंग बूथ्स को भी व्यवस्थित (rationalization) किया गया है। 36 नए पोलिंग बूथ जोड़े गए हैं, ताकि 1200 से ज़्यादा वोटर वाले बूथ्स पर भीड़ न हो। चुनाव कार्यालय के अनुसार, 53,486 वोटर ऐसे पाए गए हैं जिनका डेटा इकट्ठा नहीं हो सका। इनमें मरने वाले, दूसरी जगह चले गए या अनुपस्थित वोटर शामिल हैं। यह संख्या कुल वोटरों का लगभग 5.83 प्रतिशत है।

Exit mobile version