Site icon Dainik Savera Times

बहबल कलां गोलीकांड में मरने वाले गुरमीत सिंह के घर पहुंची SIT की टीम, जांच प्रक्रिया से करवाया अवगत

फरीदकोट: फरीदकोट के गांव सरावां में बहबल कलां गोलीकांड में मरने वाले गुरमीत सिंह के घर आज पंजाब पुलिस की एसआईटी पहुंची। जहां एसआईटी सदस्य एसएसपी बटाला सतिंदर सिंह और एसएसपी जलंधर देहाती स्वर्णदीप सिंह की तरफ से गुरजीत सिंह के पिता साधु सिंह से मुलाकात कर उन्हें जांच प्रक्रिया से अवगत करवाया गया। बता दें कि इस गोलीकांड की जांच आईजी नौनिहाल सिंह की अगुवाई वाली एसआईटी कर रही है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा भी लिया था।

Exit mobile version