Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

SIT द्वारा ड्रग तस्करी केस में बिक्रम मजीठिया के करीबियों को भेजा गया नोटिस, PA समेत ये करीबी होंगे 2 फरवरी को SIT के सामने होंगे पेश

January 29, 2024

SIT द्वारा ड्रग तस्करी केस में बिक्रम मजीठिया के करीबियों को भेजा गया नोटिस, PA समेत ये करीबी होंगे 2 फरवरी को SIT के सामने होंगे पेश

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी चार लोगों को आज करोड़ों रुपये की नशा तस्करी से जुड़े मामले के पंजाब पुलिस द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा पूछताछ के लिए तलब किया है। बता दें कि इन करीबी लोगों में मजीठिया के पूर्व पीए व ओएसडी रह चुके लोगों के नाम भी शामिल है। आपको बताते चले कि SIT ने मेजर शिवचरन सिंह शिवी, करतार सिंह, तलबीर सिंह गिल और बुद्व राम काे नोटिस जारी कियाहै। इन चारों को SIT द्वारा 2 फरवरी को बयान देने के लिए भी बुलाया गया है।

इसी के साथ मिली जानकारी के नुसार इन लोगों को दो फरवरी को बयान देने के लिए बुलाया गया है। इससे पहले भी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा बिक्रम सिंह मजीठिया से पूछताछ कर चुकी है। इसी के साथ मजीठिया से मामले से जुड़ा रिकॉर्ड तलब किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें