Site icon Dainik Savera Times

एयर कोरियर के जरिए विदेशों से मंगवाते थे ड्रग्स, अंतर्राष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के 6 सदस्य गिरफ्तार

लुधियाना: एयर कोरियर के जरिए विदेशों से नशा मंगवाकर ट्राई सिटी और लुधियाना में सप्लाई करने वाले अंर्तराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के नेटवर्क का पंजाब पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के 6 लोगों को पुलिस ने काबू किया है और इनमें बड़ी मात्रा में हाई प्रोफाइल पार्टियों में इस्तेमाल होने वाला नशा और 9 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस अब इस गिरोह के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच कर रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

पुलिस द्वारा इसे देश में एम.डी.एम.ए की सबसे बड़ी बरामदगियों में से एक बताया जा रहा है। पंजाब पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाऊंट पर इस बारे में जानकारी सांझी की गई है। पंजाब पुलिस द्वारा सांझी की गई जानकारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आय है कि यह ड्रग सिंडिकेट विदेशों से एयर कूरियर के माध्यम से यह हाईप्रोफाइल ड्रग मंगवता था। गिरोह के सदस्य पुलिस से बचने और आपस में तालमेल के लिए एनक्रिप्टिड एप्प और डिजीटल तकनीक का सहारा लेते थे।

इस गिरोह के टारगेट पर रईस और शहरी युवा थे, जिन्हें वह सिंथैटिक और डिजाइनर ड्रग्स उपलब्ध करवाते थे। पुलिस का कहना है कि गिरोह के पकड़े गए सदस्यों से पूछताछ जारी है। उनसे इस गिरोह के विदेश में बैठे मास्टर माइंड के बारे में भी पता किया जा रहा है। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वह ड्रग्स के खिलाफ अपनी जीरो टोलरेंस नीति पर दृढ़ हैं।

Exit mobile version