Site icon Dainik Savera Times

समालसर पुलिस की कार्रवाई, 25 बोतल अवैध शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Moga Police Action

Moga Police Action

समालसर: नशे और अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना समालसर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 बोतल शराब सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पंजाब हीर सौंफी फॉर सेल पंजाब मार्का की 750-750 एमएल की कुल 25 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धारा 61-1-14 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार एएसआई सतनाम कौर, 538/मोगा ने बताया कि वह थाना समालसर में ड्यूटी पर मौजूद थीं। इसी दौरान मुख मुंशी थाना द्वारा उन्हें सूचना दी गई कि सुखदेव सिंह उर्फ गोरी, पुत्र सुरजीत सिंह,निवासी रोडे जिला मोगा कथित तौर पर अवैध शराब लेकर क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना मिलने के बाद एक्साइज इंस्पेक्टर हरदीप सिंह, सर्कल बाघापुराना के नेतृत्व में पुलिस पार्टी को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने पुल दरैन, गांव रोड़े के पास नाकाबंदी कर संदिग्धों की जांच शुरू की।

इस दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से पंजाब हीर सौंफी फॉर सेल पंजाब मार्का की 750-750 एमएल की 25 बोतल शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार बरामद शराब को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना समालसर में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

जांच अधिकारियों द्वारा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब और नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

📍 Location: समालसर

Exit mobile version