Site icon Dainik Savera Times

जालंधर पुलिस द्वारा 10 पेटी अवैध शराब सहित तस्कर गिरफ्तार

जालंधर : अवैध शराब बेचने के धंधे में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के तहत जालंधर पुलिस द्वारा एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चरणदीप सिंह उर्फ ​​मिक्की को महा लक्ष्मी नारायण मंदिर जेल रोड से काबू किया गया है। उसके पास से 10 पेटी (90000 एमएल) शराब बरामद कर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version