Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाहरी राज्यों से लाकर पंजाब में चलाता था नकली नोट, बड़ी मात्रा में फर्जी नोट सहित तस्कर गिरफ्तार

October 19, 2023

बाहरी राज्यों से लाकर पंजाब में चलाता था नकली नोट, बड़ी मात्रा में फर्जी नोट सहित तस्कर गिरफ्तार

पटियाला पुलिस को नकली नोट तस्कर गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 36,500 रुपये के नकली नोट बरामद हुए। गिरफ्तार शख्स का नाम लखविंदर सिंह उर्फ ​​लकी है, जो हरियाणा से नकली नोट लाकर पंजाब में चलाता था। फिलहाल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान इसे पकड़ लिया।

पढ़े बड़ी खबरें: बड़ी खबर! ट्रक से मिले 750 करोड़, पुलिस के भी उड़े होश

इस मौके पर जांच अधिकारी ने बताया कि पहले यह शराब का कारोबार करता था, जिसमें इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। अब वह बाहरी राज्यों से नकली नोट लाकर पंजाब में चलाता था। वह हरियाणा से कुल 50 हजार रुपये लेकर आया था लेकिन रास्ते में उसके कुछ पैसे खर्च हो गए और अब गिरफ्तारी के दौरान हमने उससे 36 हजार 500 रुपये बरामद किए हैं।

पढ़े बड़ी खबरें: अगर आप भी है NRI तो पढ़े यह अहम खबर, DC ने की ये अपील

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें