Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक किलो हेरोइन के साथ तस्कर काबू, पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में है आरोपी

February 6, 2024

एक किलो हेरोइन के साथ तस्कर काबू, पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में है आरोपी

अमृतसर: काउंटर इंटेलीजेंस की टीम ने बॉर्डर एरिया में कारवाई करते हुए एक हैरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर से एक किलो हैरोइन बरामद की गई है। आरोपी के तार पाकिस्तान में बैठे तस्करों के साथ जुड़े हुए हैं। काउंटर इंटेलीजेंस के इंस्पेक्टर इंद्रदीप सिंह ने बताया है कि उनकी टीम ने सूचना के आधार पर गुरदासपुर के गांव अगवान में नाकाबंदी की थी।

पर जानकारी मिली थी के मेजर सिंह हैरोइन की तस्करी करता है। पाकिस्तान से भेजी गई है हैरोइन का एक बड़ा हिस्सा उसके पास मौजूद है। वह इसे सप्लाई करने के लिए जा रहा है। इस दौरान मेजर सिंह निवासी गांव अगवान को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक किलो हेरोइन रश बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ अमृतसर के स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल में केस दर्ज किया गया है। बॉर्डर पार तस्करी के मामले में पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें