Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

तस्कर मेजर सिंह का साथी बिक्रमजीत भी गिरफ्तार, 1 किलो हैरोइन बरामद

अमृतसर: काऊंटर इंटैलीजैंस की टीम ने बॉर्डर एरिया में कार्रवाई करते हुए एक हैरोइन तस्कर मेजर सिंह को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए तस्कर से एक किलो हैरोइन बरामद की गई। उससे पूछताछ के आधार पर उसके दूसरे साथी बिक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से भी एक किलो हैरोइन बरामद की गई है। आरोपियों के तार पाकिस्तान में बैठे तस्करों के साथ जुड़े हुए हैं। काउंटर इंटेलीजेंस के इंस्पेक्टर इंद्रदीप सिंह ने बताया है कि उनकी टीम ने सूचना के आधार पर दो दिन पहले गुरदासपुर के गांव अगवान में नाकाबंदी की थी। जानकारी मिली थी के मेजर सिंह हैरोइन की तस्करी करता है। पाकिस्तान से भेजी गई है हैरोइन का एक बड़ा हिस्सा उसके पास मौजूद है। वह इसे सप्लाई करने के लिए जा रहा है। इस दौरान मेजर सिंह निवासी गांव अगवान को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक किलो हैरोइन बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ अमृतसर के स्टेट स्पेशल आपरेशन सैल में केस दर्ज किया गया। बॉर्डर पार तस्करी के मामले में पूछताछ की गई है। उसने अपने साथी बिक्रमजीत सिंह निवासी गांव विरूदनिया थाना कलानौर जिला गुरदासपुर का नाम लिया। उसके द्वारा उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बॉर्डर के इलाके में हैरोइन छुपा कर रखी थी। सीमा सुरक्षा बल की मदद से काउंटर इंटेलीजेंस की टीम ने दो पैकेट बरामद किए गए हैं। जिसमें आधा-आधा किलो हैरोइन भरी हुई है। इस केस में कुल 2 किलो हैरोइन बरामद की गई है।

Exit mobile version