Last Updated: November 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

अश्लील वीडियो लीक होेने के बाद सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का आया बयान, देखें वीडियो

July 27, 2024

अश्लील वीडियो लीक होेने के बाद सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर। पंजाब के जालंधर में एक फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का अश्लील वीडियो लीक हुआ है। अश्लील वीडियो लीक होने के बाद युवती ने खुद बताया है कि ये उसका ही वीडियो है। उसने खुद माना की उक्त वीडियो में मौजूद लड़के को वीडियो बनाने की अनुमति देना उसकी सबसे बड़ी गलती थी। सोशल मीडिया पर युवती के नाम से कई अकाउंट भी उपलब्ध हैं। युवती के इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लड़की के एक और अश्लील वीडियो ने सनसनी मचा दी है। अश्लील वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक लड़के के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही है। इन्फ्लुएंसर का आरोप है कि यह वीडियो उसके साथ दिख रहे लड़के ने बनाया है और उसी ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इन्फ्लुएंसर लड़की ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा है कि यह वीडियो उसका है। उसने लिखा कि पिछले कुछ दिनों से मेरे बारे में एक टॉपिक चल रहा है, लेकिन मुझमें वह कहने की हिम्मत नहीं थी जो मुझे उस मुद्दे पर कहना चाहिए था। लेकिन अब हद हो गई है। कुछ लोग अपने मजे के लिए और मुझ पर अपना गुस्सा निकालने और अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए कुछ चीजें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। लेकिन वे यह नहीं सोच रहे हैं कि इसकी वजह से मैं और मेरा परिवार किस दौर से गुजर रहा होगा। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने आगे लिखा- मेरी बस इतनी गलती थी कि मैंने एक शख्स पर भरोसा किया और उसे रिकॉर्ड करने दिया। लेकिन मेरे साथ जो होना था वो हो गया।

प्लीस वीडियो न करें शेयर…मैं माफी मांगती हूं…
लड़की ने आगे लिखा कि मैंने भी खुद के साथ कुछ करने की कोशिश की, वो भी कई बार। लेकिन हर बार मैं बच गई। इस दौरान मैं सोशल मीडिया से भी दूर रही। कुछ पेज सिर्फ अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसा करने में लगे हुए हैं। ये क्लिप नवंबर 2022 की है। उसने कहा कि मैं सभी लड़कियों को जागरूक करना चाहती हूं कि आपको कभी भी किसी लड़के पर भरोसा नहीं करना चाहिए। मैं सिर्फ यही गुजारिश कर सकती हूं कि आप लोग ऐसा न करें। अगर आपको वीडियो मिल गया है और आप उसे फॉरवर्ड कर रहे हैं तो आप किसी की जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। इसके लिए मैं माफी भी मांगती हूं।

जालंधर के महशूर कुल्हड़ पिज्जा कपल के भी हुए थे अश्लील वीडियो वायरल
बता दें कि जालंधर के महशूर कुल्हड़ पिज्जा कपल के बाद अब इस इंफ्लुएंसर की वीडियो का सामने आया है। सोशल मीडिया पर कुल्हड़ पिज्जा कपल के कई वीडियो वायरल हुए थे। कुल्हड पिज्जा कपल ने पहले उन वीडियो को फेक बताया था। जब उनका दूसरा वीडियो सामने आया तो कपल ने खुद माना था कि ये वीडियो उन्हीं के द्वारा बनाए गए थे। जिसके बाद कपल ने आरोप लगाया था कि उनके किसी पूर्व कर्मचारी ने वो वीडियो वायरल कर दिया था। इस मामले में कुल्हड़ पिज्जा कपल पूरे पंजाब में काफी चर्चा में रहा है। मामले में पुलिस ने कपल के पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार भी किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें