Site icon Dainik Savera Times

अनंतनाग आतंकी हमले में शहीद हुआ जवान, CM Mann ने जताया दुःख

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अनंतनाग आतंकी हमले में शहीद हुए एक और फौजी जवान की खबर पर दुःख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट सांझा कर लिखा, अनंतनाग आतंकी हमले में लापता सेना के जवान की शहादत का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। समाना हलके के रहने वाले शहीद प्रदीप सिंह पिछले कुछ दिनों से लापता थे। देश की खातिर शहीद हुए जवान के साहस और जज्बे को मैं हृदय से सलाम करता हूं। साथ ही, परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना। इस कठिन समय में पंजाब सरकार परिवार के साथ है। परिवार को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

Exit mobile version