Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिल्लौर में महिला सरपंच के घर पर कुछ युवकों ने किया हमला, पति गंभीर रूप से घायल

May 15, 2024

फिल्लौर में महिला सरपंच के घर पर कुछ युवकों ने किया हमला, पति गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर: फिल्लोर के नजदीक गांव सेल्कियाना की महिला सरपंच रशपाल कौर पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए और महिला सरपंच के पति गुरदावर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में उठाकर सिविल अस्पताल फिल्लौर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने गुरदावर सिंह को प्राथमिक उपचार दिया।

आपको बता दे कि, विवाद का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस दल सुखदेव सिंह गांव पहुंचा, पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग निकले थे। पुलिसकर्मियों ने कहा कि हमलावरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें