Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

दर्दनाक बस हादसे में हुई बेटे की मौत, पिता ने रोते हुए सरकार से मांगी मदद

October 31, 2023

दर्दनाक बस हादसे में हुई बेटे की मौत, पिता ने रोते हुए सरकार से मांगी मदद

पटियाला के नए बस स्टैंड पर बीते दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें बस के नीचे आने से रंजीत नाम के युवक की मौत हो गई। मृतक रंजीत सिंह अपनी पत्नी को बस में चढ़ाने आया था। उसकी पत्नी को अपने ससुराल करवाचौथ के लिए जाना था इसलिए रंजीत अपनी पत्नी और बच्चों को बस स्टॉप पर छोड़ने आया था लेकिन रंजीत गलती से बस ट्रैक पर चढ़ गया लेकिन सुरक्षा गार्ड ने रंजीत को रोक दिया।

रंजीत काफी देर तक सिक्योरिटी गार्ड से बहस करता रहा, लेकिन जब सिक्योरिटी गार्ड ने उसे जाने नहीं दिया तो वह अपने परिवार को छोड़कर वापस जाने लगा, तभी सामने से बस आ गई। जिससे रंजीत सिंह की मृत्यु हो गई। मृतक युवक रंजीत के पिता ने सरकार से मांग की है कि रंजीत सिंह की पत्नी को नौकरी दी जाए और उनके बच्चों की फीस का भुगतान किया जाए। उन्होंने बताया कि मेरे 3 लड़के हैं, जिनमें से रंजीत की मौत हो चुकी है। इस मसले पर डिप्टी कमिश्नर पटियाला ने पीआरटीसी को नोटिस जारी किया है कि 2 दिन के अंदर इस मसले पर रिपोर्ट भेजी जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें