Site icon Dainik Savera Times

बेटे ने कड़ी मेहनत कर पूरा किया पिता का सपना, गांव में उतरा हेलीकॉप्टर

गुरदासपुर : हर बेटे का यह सपना होता है कि वह अपने पिता के सपने को साकार करे। इसी तरह मंड गांव के नौजवान गुरभेज सिंह ने भी अपने पिता सपना पूरा किया। अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए जापान से आए गुरभेज सिंह ने मंड गांव में हेलीकॉप्टर उतारा। दरअसल, बादल के गुजरते हेलीकॉप्टर को देखकर पिता ने भी यह सपना देखा था। जिसके बाद बेटे ने कड़ी मेहनत कर जापान में बड़ा कारोबार खड़ा किया और फिर वो दिन आ गया जब उसने अपने गांव में हेलीकॉप्टर उतारा। यह देखने के लिए पूरा गांव इकट्ठा हो गया। गांव में हेलीकॉप्टर उतारने के लिए नागरिक प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम किये गये हैं।

Exit mobile version