Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्पीकर Kultar Sandhwan ने बढ़ाया MLA हॉस्टल की विभिन्न श्रेणियों का किराया, देखें List

August 28, 2023

स्पीकर Kultar Sandhwan ने बढ़ाया MLA हॉस्टल की विभिन्न श्रेणियों का किराया, देखें List

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने एमएलए हॉस्टल की विभिन्न श्रेणियों का किराया बढ़ा दिया है। कुछ श्रेणियों में इसे दोगुना कर दिया गया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक विधायकों द्वारा अपने मेहमानों, निजी इस्तेमाल, अधिकारियों और दूसरे राज्यों से आने वाले अधिकारियों के लिए कमरे का किराया बढ़ा दिया गया है। ये दरें सदन की हाउस कमेटी की सिफारिश के बाद लागू की गई हैं। बिना अनुमति के किसी कमरे पर अवैध रूप से कब्जा करने पर दंडात्मक किराया 2000 रुपये प्रतिदिन होगा। यह भी कहा गया है कि कोई भी बुकिंग तीन दिन से ज्यादा के लिए नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें