Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों को बांटे स्कूल बैग

July 31, 2026

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों को बांटे स्कूल बैग

फरीदकोट: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल संधवान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रों को स्कूल बैग वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और उच्च शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्पीकर संधवां ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में लगातार सुधार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है, आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें बेहतर शिक्षा व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना सभी की जिम्मेदारी है। स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करना और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना है।

स्पीकर संधवां ने छात्रों से मन लगाकर पढ़ाई करने, माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करने तथा समाज की प्रगति में सकारात्मक योगदान देने की अपील की। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर एमसी रोमा बराड़, एमसी अरुण जोशी, एमसी सेवक संधू, पप्पू नंबरदार, प्रीतम सिंह सरपंच, मुख्तियार सिंह सरपंच, लखविंदर सिंह, सुखवंत सिंह, जगदीश सिंह, जसविंदर सिंह, अमित शर्मा, हरविंदर सिंह मारवाह सहित स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, स्कूल प्रिंसिपल, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें