Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी BJP, अकाली दल से गठबंधन पर सतीश पूनिया का बड़ा बयान

Speaking on the alliance with the Akali Dal

Speaking on the alliance with the Akali Dal

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/1000555448.mp4


जालंधर: पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने भी चुनावी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। तीन दिवसीय पंजाब दौरे पर पहुंचे पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया आज जालंधर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।

117 विधानसभा सीटों पर BJP अकेले उतरेगी

अकाली दल के साथ संभावित गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर सतीश पूनिया ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि भाजपा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

उनके इस बयान से फिलहाल अकाली दल के साथ चुनावी गठबंधन की अटकलों पर विराम लगता नजर आ रहा है। भाजपा का फोकस अब प्रदेश में अपने संगठन का विस्तार करने और हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर है।

‘मिशन पंजाब’ पर भाजपा का फोकस

जालंधर में मीडिया से बातचीत के दौरान सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा का ‘मिशन पंजाब’ लगातार आगे बढ़ रहा है। पार्टी संगठन, विचारधारा और जनता के समर्थन के आधार पर प्रदेश में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि चुनावी तैयारियों के साथ संगठनात्मक स्तर पर भी लगातार मंथन किया जा रहा है। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पंजाब का दौरा कर चुके हैं।

17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

सतीश पूनिया ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इस दौरान सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में जालंधर में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

भाजपा अध्यक्ष ने सांसदों को लगाई फटकार

सतीश पूनिया ने कहा कि पार्टी ने तीनों सांसदों के इस कदम की निंदा की है। उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी संबंधित सांसदों को तलब कर इस मामले में नाराजगी जताई और उन्हें फटकार लगाई।

📍 Location: जालंधर लायंस क्लब (जालंधर)

Exit mobile version