Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

15 अगस्त को लेकर लुधियाना रेलवे स्टेशन पर स्पेशल चेकिंग, लावारिस बैग में मिला 4 kg कबाड़

August 12, 2026

15 अगस्त को लेकर लुधियाना रेलवे स्टेशन पर स्पेशल चेकिंग, लावारिस बैग में मिला 4 kg कबाड़

लुधियाना: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस में बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में पुलिस अलग-अलग जगहों पर जाकर चेकिंग कर रही है। इस दिन गुलामी से आजादी मिली थी। 15 अगस्त को देखते हुए जहां पुलिस रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड समेत दूसरी जगहों पर चेकिंग ऑपरेशन जारी रखे हुए है। वहीं लुधियाना रेलवे स्टेशन पर अलर्ट के चलते रोजाना सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, जिसके तहत RPF और GRP पुलिस ने मिलकर डॉग कोट टीम के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया।

इस मौके पर सीनियर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हाई अलर्ट पर चेकिंग ऑपरेशन जारी है और कल भी उन्होंने चेकिंग ऑपरेशन चलाया था और इस दौरान उन्हें एक लावारिस बैग मिला था, जिसकी चेकिंग के बाद चार kg कबाड़ मिला। वे यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह चेकिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब भी शरारती तत्व कोई घटना न करें, इसके लिए उन्होंने एंट्री पॉइंट के साथ-साथ एग्जिट पॉइंट पर सिविलियन यूनिफॉर्म में भी जवानों को तैनात किया है, ताकि शरारती तत्व पकड़े जाएं और लोगों में डर का माहौल न बने।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें