Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाल मजदूरी रोकने के लिए जिला बाल सुरक्षा यूनिट की विशेष चैकिंग, 2 बच्चे किए रेस्क्यू

August 4, 2026

बाल मजदूरी रोकने के लिए जिला बाल सुरक्षा यूनिट की विशेष चैकिंग, 2 बच्चे किए रेस्क्यू

बरनाला : डिप्टी कमिश्नर बरनाला हरप्रीत सिंह के दिशा-निर्देशों और पैन इंडिया रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम के तहत जिला बाल सुरक्षा यूनिट बरनाला द्वारा बाल मजदूरी के खात्मे के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। जिला प्रोग्राम अफसर रतिंदर पाल कौर धारीवाल और जिला बाल सुरक्षा अफसर गुरजीत कौर की अगुवाई में महल कलां में लेबर विभाग और पुलिस प्रशासन के सहयोग से यह चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य मकसद बच्चों को बाल मजदूरी और हर तरह के शोषण से मुक्त करवाकर उनके अधिकारों की रक्षा करना है।

चेकिंग के दौरान टीम द्वारा विभिन्न दुकानों, होटलों, रेहडि़यों और वर्कशॉप्स का निरीक्षण किया गया, जिसके दौरान दो नाबालिग बच्चों को बाल मजदूरी करते हुए रेस्क्यू किया गया। बच्चों की सुरक्षा, भलाई और पुनर्वास को ध्यान में रखते हुए उन्हें अगली कानूनी कार्रवाई के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया है। प्रशासन की आम जनता से अपील : जिला प्रशासन द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि बच्चों से किसी भी तरह की बाल मजदूरी न करवाई जाए। बाल मजदूरी करवाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

प्रशासन ने अपील की है कि यदि कहीं भी कोई बच्चा मजदूरी करता नजर आए, तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 या संबंधित विभाग को सूचित किया जाए, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित और उज्जवल बनाया जा सके।इस रेस्क्यू अभियान के दौरान जिला बाल सुरक्षा कार्यालय बरनाला से बलविंदर सिंह धलेवां, लेबर इंस्पेक्टर मनप्रीत सिंह, शिक्षा विभाग से तस्वीर सिंह, चाइल्ड हेल्पलाइन से गुरदीप सिंह और पुलिस विभाग से बब्लजीत कौर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें