Site icon Dainik Savera Times

यातायात नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चैकिंग अभियान लगातार जारी

जालंधर : सड़क सुरक्षा और राजस्व वसूली के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को लेकर जालंधर आरटीओ कार्यालय का विशेष चैकिंग अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में छट्टी के बावजूद गत दिवस लोहियां, मलसियां, नकोदर, जीटी रोड स्थित मैकडोनल्डस के आस-पास वाले इलाके में लगाए गए विशेष नाके में कुल 26 वाहनों का चालान किया, और सभी को मौके पर ही इंपाऊंड (ज़ब्त) कर लिया गया। इन सभी वाहनों से लगभग 7 लाख 60 हज़ार का राजस्व वसूल किया जाएगा।

यहां बताने लायक है कि कुछ समय पहले ड्रीविंग टैस्ट ट्रैक का निरीक्षण करने पहुंचे परिवहन मंत्नी लालजीत सिंह भुल्लर ने बस स्टैंड के नजदीक नाका लगाकर कई वाहनों की चैकिंग की थी। जिसमें, नियमों के विपरीत चलाई जा रही सात बसों को जब्त भी किया गया। वहीं परिवहन मंत्नी ने खासकर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ निरंतर रूप से अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए थे। आरटीओ अमनपाल सिंह के नेतृत्व में यह विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें एटीओ विशाल गोयल व एटीओ कमलेश रानी भी शामिल थे।

इस बार किए गए चालन में मुख्य रूप से ओवरलोडिंग, ओवरहाईट, बिना वैध दस्तावेज, और बकाया टैक्स को ध्यान में रखकर जांच की गई। इस अवसर पर एटीओ विशाल गोयल भी उनके साथ उपस्थित रहे। एटीओ विशाल गोयल ने दैनिक सवेरा से विशेष बातचीत में कहा कि नियमों की अवहेलना करने के साथ-साथ ओवरलोडेड वाहन दूसरे वाहनों के लिए भी दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से तय किए गए नियम केवल दंड के लिए नहीं, बल्किआम जनता की सुरक्षा के लिए हैं। नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  बचपन की दोस्त Vanshika Chaddha के साथ आज सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, मसूरी में होगा भव्य समारोह

Exit mobile version