मालेरकोटला : सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास डिपार्टमेंट पंजाब की गाइडलाइंस और डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर प्रदीप सिंह गिल के निर्देशों के अनुसार बच्चों को भीख मांगने जैसी स्थितियों से बचाने और उनके अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रोजेक्ट जीवन जोत 2.0 तहत एक खास चैकिंग मुहिम शुरू की गई। चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर मुबीन कुरैशी ने बताया कि चाइल्ड प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट की टीम ने शहर के अलग-अलग मार्केट, भीड़भाड़ वाली जगहों और पब्लिक जगहों पर जाकर बच्चों से भीख मांगने से जुड़ी गतिविधियों की जांच की।
इस चैकिंग दौरान टीम को मार्केट में एक बच्चा भीख मांगता हुआ मिला। टीम ने बच्चे से सेंसिटिव ढंग से बात की और उसकी हालत को ध्यान में रखते हुए उसे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से मिलवाया। बच्चे के परिवार और सोशल बैकग्राउंड के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के बाद आगे की जरूरी कार्रवाई शुरू की गई। टीम की कोशिशों से बच्चे का पहली बार स्कूल में एडमिशन करवाया गया, ताकि उसे पढ़ाई से जोड़कर बेहतर भविष्य दिया जा सके।
चाइल्ड प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट की टीम ने आम लोगों से अपील की कि वह बच्चों को भीख देने के बजोय ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत संबंधित डिपार्टमेंट को दें, ताकि बच्चों को मेनस्ट्रीम से जोड़कर उनका भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल बनाया जा सके। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट ट्रैफिक इंचार्ज हरभजन सिंह, तेजवीर सिंह, चाइल्ड लाइन से रजनी रानी, आउटरीच वर्कर सरबजीत कौर, मीडिया असिस्टेंट परगट सिंह आदि अधिकारी मौजूद थे।

