पंजाब डेस्क: 1 अप्रैल से चंडीगढ़ में जमीन की रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी। प्रशासन ने नए कलेक्टर रेट जारी किए हैं, जिनमें रिहायशी, कॉमर्शियल, इंडस्ट्रियल और एग्रीकल्चरल लैंड के रेट 10 से 22 प्रतिशत तक बढ़ा दिए गए हैं। इन नए रेट्स का असर हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट्स और इंडिपेंडेंट मकानों पर भी पड़ेगा।
प्रशासन का कहना है कि रेट बढ़ने से रजिस्ट्री फीस और स्टांप ड्यूटी से अधिक राजस्व प्राप्त होगा, वहीं प्रॉपर्टी के मार्केट रेट भी बढ़ेंगे। शहरवासियों से सुझाव लेने के बाद 20 मार्च तक नए रेट तय किए गए हैं।
रिहायशी और फ्लैट्स के रेट
सेक्टर-1 से 12 में रिहायशी जमीन का नया कलेक्टर रेट 2,37,900 रुपए प्रति वर्ग गज, पहले 1,78,600 रुपए था। सेक्टर-14 से 37 में रेट बढ़कर 1,81,300 रुपए प्रति वर्ग गज और सेक्टर-38 व इसके आगे के क्षेत्र में 1,33,200 रुपए प्रति वर्ग गज तय किया गया।
फ्लैट्स के लिए:
ग्राउंड फ्लोर: 11,000 रुपए प्रति वर्ग फुट
पहली मंजिल: 9,000 रुपए
दूसरी मंजिल: 8,000 रुपए
तीसरी और उससे ऊपर: 7,200 रुपए प्रति वर्ग फुट
इंडस्ट्रियल हाउस के लिए:
ग्राउंड फ्लोर: 9,300 रुपए
पहली मंजिल: 7,400 रुपए
दूसरी मंजिल: 5,700 रुपए प्रति वर्ग फुट
कॉर्नर प्लॉट या मकानों पर अतिरिक्त 5% शुल्क लागू होगा। नर्सिंग होम या अस्पताल में रिहायशी प्लॉट बदलने पर 25 से 31.25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल एरिया
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और 2 का रेट 86,000 रुपए प्रति वर्ग गज
फेज-3 का रेट 62,600 रुपए प्रति वर्ग गज
मनीमाजरा मोटर मार्केट: 2,33,500 रुपए प्रति वर्ग गज
शिवालिक एन्क्लेव: 4,10,200 रुपए प्रति वर्ग गज
सेक्टर-17, 8, 15, 19, 22, 34, 35 जैसे प्रमुख बाजारों में बूथ का रेट 5,92,200 रुपए प्रति वर्ग गज
पानी और कूड़ा कलेक्शन महंगा
पानी के टैरिफ में 5% वृद्धि: 0-15 किलोलीटर की स्लैब 3.47 रुपए से बढ़कर 3.64 रुपए प्रति किलोलीटर, 60 किलोलीटर से अधिक पर 24.31 रुपए प्रति किलोलीटर।
कूड़ा उठाने का चार्ज 5% बढ़ा: 2 मरला तक के घर 57.88 रुपए से बढ़कर 60.77 रुपए, 10 मरला से 1 कनाल तक 231.53 रुपए से 243.11 रुपए, दो कनाल से अधिक 405.09 रुपए से 425.34 रुपए।
ये भी पढ़ें:
कम्युनिटी सेंटर और शराब महंगी
कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग रेट 5 से 10% बढ़ाई जाएगी
नई आबकारी नीति लागू, शराब के दाम बढ़ेंगे: 500 रुपए की बोतल लगभग 10 रुपए महंगी, 2,000 रुपए की बोतल 40 रुपए बढ़कर 2,040 रुपए

