Site icon Dainik Savera Times

राशन कार्ड धारकों के लिए खास खबर, समय रहते कर लें ये जरूरी काम… वरना नहीं मिलेगा राशन

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य के स्मार्ट राशन कार्ड धारकों के लिए एक महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभार्थियों ने अब तक अपनी ई-केवाईसी (eKYC) प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें फ्री राशन से वंचित होना पड़ सकता है।

मंत्री कटारूचक ने बताया कि पंजाब में कुल 1.57 करोड़ लाभार्थी हैं, जिनमें से अब तक 1.25 करोड़ से अधिक लोगों की eKYC पूरी हो चुकी है। हालांकि अभी भी करीब 30 लाख लाभार्थी ऐसे हैं जिन्होंने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है। उन्होंने यह भी बताया कि ई-केवाईसी की समय-सीमा पहले मार्च 2025 रखी गई थी, जिसे कई बार बढ़ाकर अब 7 जुलाई 2025 तक किया गया है। पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार से इस तारीख को 31 अगस्त 2025 तक बढ़ाने की अपील की है, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति राशन से वंचित न हो।

-कहां और कैसे करवा सकते हैं eKYC

मंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी राशन डिपो पर जाकर या अपने मोबाइल से घर बैठे eKYC की प्रक्रिया पूरी करें। सरकार का उद्देश्य है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर अनाज मिल सके।

-किन्हें नहीं मिलेगा राशन

भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार, 5 साल से कम उम्र के बच्चों को राशन योजना से बाहर कर दिया गया है। बाकी सभी पात्र लाभार्थियों को eKYC के बाद ही गेहूं और अन्य खाद्यान्न मिलेगा।

-जिन्होंने eKYC करवा ली है, उन्हें क्या मिला

मंत्री कटारूचक ने जानकारी दी कि जिन लोगों ने अपनी eKYC पूरी कर ली है, उन्हें गेहूं का वितरण कर दिया गया है। वहीं जो लोग अब तक प्रक्रिया से वंचित हैं, उनके लिए जैसे ही वे eKYC करवा लेंगे, उन्हें भी अनाज दिया जाएगा।

-अंतिम तारीख का न करें इंतजार

जो लोग अभी तक पीछे हैं, उनके लिए यह आखिरी मौका हो सकता है। 30 लाख लोगों को जल्द से जल्द eKYC करवा लेनी चाहिए, वरना उन्हें आने वाले महीनों में राशन मिलने में समस्या हो सकती है।

Exit mobile version